सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Anjaneri hill..hanuman birth place nasik trimbak road

 Anjanari hill - अंजनेरी पर्वत जिसे हनुमान की जन्म स्थली माना जाता है।यहां पर हनुमान के बाल रूप के अनेक साक्ष्य मिले हैं।जो महाराष्ट्र के नासिक शहर से 30 km दूर पर स्थित है। मुंबई से 165 km दूर पर स्थित है।मेन रोड से 5 km दूर पर स्थित है। जिसमें 2 km तक अपनी गाड़ी में जा सकते हैं तथा 3 kmखड़ी चढ़ाई है। रास्ता बहुत ही कच्चा है और बहुत ही उबड़ खाबड़ हैं। 5 kmका सफर हमने पैदल ही तय किया।3 kmका सफर तय करने के बाद हमें अंजनी माता ध्यान केंद्र मंदिर मिला।इस मंदिर की यह मान्यता है कि अंजनी माता ने 104 साल शिव की तपस्या की जिससे उन्हें हनुमान की प्राप्ति हुई मंदिर के भीतर अंजनी माता और बाल हनुमान की मूर्तियां हैं।यहां हम ने पूजा-अर्चना की तथा कुछ देर आराम भी किया। पूरे रास्ते में ग्रामीणों द्वारा छोटे-छोटे स्टाल लगाए हुए हैं जिससे खाने की सामग्री और पानी ,चाय की व्यवस्था भी है।इसके बाद हमें 2 km की खड़ी चढ़ाई मिली।यह चढ़ाई बहुत थकान भरी थी। परंतु हमारे भीतर प्रभु को पाने की चाहत व उमंग थी।यहां का मनोहर दृश्य देखकर हमारा मन तृप्त हो गया। और हमारा मन नया जोश से भर गया। और आखिरकार हमें मंदिर के दर्शन हुए।हमने यहां पूजा अर्चना की और हनुमान जी की जय कार भी लगाए।उस दिन मंगलवार था और वहां अंजलि गांव के काफी लोग आए थे। वह भी पूजा पाठ कर रहे और वे इसे दत्त जयंती के रूप में बना रहे थे।शाम के 4:00 बज चुके थे और हम वापस आने की तैयारी करने लगे। हमें पूरा सफर तय करने में 5 घंटे लग गए।हमारा सफर काफी रोमांचकारी वह आनंदमई था। हम प्रकृति की गोद में थे।जो लोग ट्रैकिंग के शौकीन है उनके लिए यह जगह बहुत ही शानदार है।
अंजनेरी पर्वत पर जाने का सही समय - November  to March 
कैसे जाएं - mumbai to nashik 165 km by train and by road also and nasik to trimbak road 30 km by bus own vehicle. 

देखने लायक -1प्रकृति के खूबसूरत दृश्य।
                   2हनुमान की जन्म स्थली।और हनुमान मंदिर
                   3अंजनी माता मंदिर
                   4अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हो
                   5 खूबसूरत झील।
           
Written  by nidhi maikhuri...
Travelling  experience  with nidhi
https://youtu.be/69TuT5qKmac

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हर महिला को खुद के साथ एक डेट पर क्यों जाना चाहिए? ❤️

आज मैं खुद के साथ अकेली डेट पर गई… ❤️ और सच कहूँ तो मुझे बहुत मज़ा आया! 😊 हम महिलाएँ अक्सर घर, परिवार और बच्चों की ज़िम्मेदारियों में इतनी व्यस्त हो जाती हैं कि खुद के लिए समय निकालना ही भूल जाती हैं। लेकिन कभी-कभी सिर्फ़ अपने साथ समय बिताना भी बहुत ज़रूरी है। 🌸 मेरा मानना है कि हर महिला को कभी न कभी खुद के साथ अकेली डेट पर ज़रूर जाना चाहिए। कहीं घूमना, कॉफी पीना, शॉपिंग करना या बस कुछ देर शांति से बैठना… क्योंकि खुद के साथ बिताया हुआ समय भी बहुत खास होता है। ❤️ Every woman deserves a little time for herself . 🌸 Nidhi maikhuri

गुरु और शिष्य: जिम्मेदारी की सीमा कहाँ तक?

हाल ही में एक बेहद दुखद घटना सामने आई, जिसमें परमानंद महाराज जी के एक शिष्य से जुड़ी बात सामने आई। इसके बाद मीडिया के कुछ हिस्सों और कई संतों की प्रतिक्रियाओं में परमानंद महाराज जी की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इस पूरे विषय को लेकर मेरी व्यक्तिगत सोच थोड़ी अलग है। मेरा मानना है कि किसी भी घटना का मूल्यांकन करते समय हमें भावनाओं के साथ-साथ तथ्यों और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों को भी अलग-अलग समझने की आवश्यकता है। एक गुरु के पास अनेक लोग आते हैं। कोई उनसे दीक्षा लेता है, कोई मार्गदर्शन प्राप्त करता है और कोई उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करता है। लेकिन प्रत्येक शिष्य अपने जीवन में लिए गए निर्णयों, अपने व्यवहार और अपने कर्मों के लिए स्वयं भी जिम्मेदार होता है। इसे मैं एक सरल उदाहरण से समझाना चाहती हूँ। मान लीजिए, एक शिक्षक की कक्षा में 100 से अधिक विद्यार्थी हैं। शिक्षक सभी बच्चों को एक ही पाठ पढ़ाते हैं। उन्हीं में से कोई बच्चा कक्षा में प्रथम आता है, कोई बहुत अच्छा प्रदर्शन करता है, कोई औसत अंक प्राप्त करता है और कोई परीक्षा में असफल भी हो जाता है। तो क्या केवल किसी बच्चे ...

हर जीव को जीने का अधिकार है | क्या आप सहमत हैं?

"कुत्तों से प्यार करते हैं, लेकिन मुर्गी, बकरी और मछली के लिए हमारे दिल में दया क्यों नहीं? क्या प्यार और करुणा भी हमारी पसंद के हिसाब से होती है?" आज मैं एक ऐसे विषय पर बात करना चाहती हूँ, जिस पर शायद हम सभी को एक बार जरूर सोचना चाहिए। अक्सर कहा जाता है कि मांस खाने से प्रोटीन मिलता है। यह सच है कि मांस प्रोटीन का एक स्रोत है, लेकिन क्या प्रोटीन पाने के लिए किसी जीव की जान लेना ही एकमात्र विकल्प है? हमारे भारत में दालें, चना, राजमा, सोयाबीन, मेवे और कई दूसरे शाकाहारी खाद्य पदार्थ भी उपलब्ध हैं, जिनसे प्रोटीन मिल सकता है। तो फिर एक सवाल उठता है—क्या हमें अपने भोजन के चुनाव में दूसरे जीवों के जीवन और पीड़ा के बारे में भी नहीं सोचना चाहिए? नवरात्रि और कई शुभ अवसरों पर बहुत से लोग आस्था और अहिंसा की भावना से मांसाहार नहीं करते। लेकिन क्या जीवों के प्रति दया केवल कुछ खास दिनों तक ही सीमित रहनी चाहिए? जरा सोचिए… जिन बेजुबान जीवों की आवाज हम नहीं समझ पाते, क्या उनकी पीड़ा का कोई महत्व नहीं है? क्या उन्हें भी इस धरती पर जीने का अधिकार नहीं है? एक बात और है, जो मुझे सोचने पर मजबूर कर...