सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Anjaneri hill..hanuman birth place nasik trimbak road

 Anjanari hill - अंजनेरी पर्वत जिसे हनुमान की जन्म स्थली माना जाता है।यहां पर हनुमान के बाल रूप के अनेक साक्ष्य मिले हैं।जो महाराष्ट्र के नासिक शहर से 30 km दूर पर स्थित है। मुंबई से 165 km दूर पर स्थित है।मेन रोड से 5 km दूर पर स्थित है। जिसमें 2 km तक अपनी गाड़ी में जा सकते हैं तथा 3 kmखड़ी चढ़ाई है। रास्ता बहुत ही कच्चा है और बहुत ही उबड़ खाबड़ हैं। 5 kmका सफर हमने पैदल ही तय किया।3 kmका सफर तय करने के बाद हमें अंजनी माता ध्यान केंद्र मंदिर मिला।इस मंदिर की यह मान्यता है कि अंजनी माता ने 104 साल शिव की तपस्या की जिससे उन्हें हनुमान की प्राप्ति हुई मंदिर के भीतर अंजनी माता और बाल हनुमान की मूर्तियां हैं।यहां हम ने पूजा-अर्चना की तथा कुछ देर आराम भी किया। पूरे रास्ते में ग्रामीणों द्वारा छोटे-छोटे स्टाल लगाए हुए हैं जिससे खाने की सामग्री और पानी ,चाय की व्यवस्था भी है।इसके बाद हमें 2 km की खड़ी चढ़ाई मिली।यह चढ़ाई बहुत थकान भरी थी। परंतु हमारे भीतर प्रभु को पाने की चाहत व उमंग थी।यहां का मनोहर दृश्य देखकर हमारा मन तृप्त हो गया। और हमारा मन नया जोश से भर गया। और आखिरकार हमें मंदिर के दर्शन हुए।हमने यहां पूजा अर्चना की और हनुमान जी की जय कार भी लगाए।उस दिन मंगलवार था और वहां अंजलि गांव के काफी लोग आए थे। वह भी पूजा पाठ कर रहे और वे इसे दत्त जयंती के रूप में बना रहे थे।शाम के 4:00 बज चुके थे और हम वापस आने की तैयारी करने लगे। हमें पूरा सफर तय करने में 5 घंटे लग गए।हमारा सफर काफी रोमांचकारी वह आनंदमई था। हम प्रकृति की गोद में थे।जो लोग ट्रैकिंग के शौकीन है उनके लिए यह जगह बहुत ही शानदार है।
अंजनेरी पर्वत पर जाने का सही समय - November  to March 
कैसे जाएं - mumbai to nashik 165 km by train and by road also and nasik to trimbak road 30 km by bus own vehicle. 

देखने लायक -1प्रकृति के खूबसूरत दृश्य।
                   2हनुमान की जन्म स्थली।और हनुमान मंदिर
                   3अंजनी माता मंदिर
                   4अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हो
                   5 खूबसूरत झील।
           
Written  by nidhi maikhuri...
Travelling  experience  with nidhi
https://youtu.be/69TuT5qKmac

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिंदी भाषा की अनिवार्यता

महाराष्ट्र में हिंदी की  अनिवार्यता  के लिए विपक्षियों द्वारा हंगामा हुआ । उन्होंने तर्क दिया की हिंदी को अनिवार्य भाषा नहीं बननी चाहिए बल्कि केवल मराठी भाषा ही होनी चाहिए। अब मैं पूछना चाहती हूं विपक्षियों से कि अगर आपका बच्चा इंग्लिश या स्पेनिश या कोई अदर लैंग्वेज पड़ता है तो इसमें आपको कोई आपत्ति नहीं होती है परंतु अगर बच्चा हिंदी पढ़ रहा है तो क्या आपत्ति हो रही है । अगर बच्चा हिंदुस्तान भारत में जन्म लिया है तो क्या उसे हिंदी नहीं आनी चाहिए?? । हिंदी का विद्रोह एक राजनीतिक एजेंडा है या कुछ और ?  मैं कहीं गैर हिंदी भाषा क्षेत्र में रही हूं वहां के लोगों से बात की है और उनके भाव से लगता था कि उन्हें हिंदी भाषा को बोलना है लिखना है उन्हें अफसोस भी होता था कि उन्हें हिंदी भाषा नहीं आती है। मैं सरकारों से अनुरोध करती हूं कि अगर आपको राज्य में हिंदी भाषा को  अनिवार्य करनी है। वहां की जनता से राय ले, ना कि राजनीतिक हिसाब से निर्णय लें। व्यक्ति को भाषा सीखने का पूर्ण अधिकार होना चाहिए वह किसी भाषा को सीखे या ना सीखें यह उसका अपना अधिकार है इसका ...

एक नजरिया एक उम्मीद

 मैं दिल्ली में रहती हूं और मैं नवरात्रों के 9 दिन के व्रत किए थे, परंतु अंतिम दिन लड़कियां मिलना मुश्किल हो रही थी तो मैंने प्रसाद बनाकर अपने घर के बाहर गरीबों को देना चालू कर दिया। परंतु वहां देखा कि वहां पर काफी सुंदर-सुंदर लड़कियां बैठी हुई थी और उनकी मां पिताजी सब साथ में थे और  उनको मैं एक-एक करके प्रसाद दे रही थी तो सब ठीक था। बाद में धीरे-धीरे वहां पर भीड़ बढ़ने लगे और वे लोग आपस में झपट मानने लगे।  वहां पर भीड़ बहुत अधिक थी और मेरा प्रसाद खत्म हो गया था और वह मुझसे मांग रहे थे, परंतु मैं बहुत ही लाचार हो गई थी क्योंकि मेरा प्रसाद खत्म हो गया था।और मैं भी काफी उदास हो गई थी क्योंकि प्रसाद खत्म हो गया था और वह सभी लोग मुझे एक  उम्मीद की नजर से देख रहे थे।इस घटना से मैंने यह सीखा कि खाली पेट को ही भोजन की कदर होती है। भर पेट के लोग तो सिर्फ चॉइस रखते हैं धन्यवाद  निधि

Tomato soup recipe 🍅🍲 recipe

Tomato soup recipe 🍅🍲 recipe Tomato soup is a classic and comforting dish that’s easy to make. Here’s a simple homemade recipe: best for winter session Ingredients 10 large ripe tomatoes 1 medium onion, chopped 2 cloves garlic  1 tablespoon ghee or butter  jaggery (to balance acidity) Salt and black pepper to taste Instructions 1. Prepare Tomatoes: If using fresh tomatoes, blanch them in boiling water for 1-2 minutes, then transfer to normal water. Peel off the skins, remove seeds if desired, and chop. 2. Sauté Aromatics: Heat  butter in a large pot over medium heat. Add the onion and garlic, and sauté until softened. 3. Cook Tomatoes: Add the chopped tomatoes to the pot. Cook for about 10 minutes until softened. 4. Simmer: Pour in the broth, add sugar, and season with salt and pepper. Simmer for 15-20 minutes. 5. Blend: Use an immersion blender or transfer the soup to a blender and puree until smooth. 6. Optional Cream: Stir in the heavy cream if you prefer a creamy s...